कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
पी. के. गुप्ता
गयाजी। 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में साप्ताहिक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सीआरपीएफ के जवानों ने साइकिल से भ्रमण कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि साप्ताहिक साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। साइकिल चलाना शरीर को फिट रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी कदम है।उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने जवानों से स्वयं स्वस्थ रहने के साथ समाज में भी स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
जवानों ने दिया फिटनेस का संदेश
रैली के माध्यम से सीआरपीएफ जवानों ने आम लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल चलाने और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने का संदेश दिया। रैली में जवानों का उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी केके सिंह, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, पंकज कुमार सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।












Leave a Reply