सेवा दिवस पर स्लम बस्ती में पहुंची सेवा की पहल

Spread the love

जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई कॉपी-कलम, बिस्किट और मिठाई; शिक्षा के लिए किया प्रेरित

पी. के. गुप्ता

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस पर स्लम बस्ती में वंचित और जरूरतमंद बच्चों के लिए शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, कलम, बिस्किट, चॉकलेट और मिठाई वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और शिक्षा को अपने जीवन की मजबूत नींव बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी है कि वे जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचें और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सेवा दिवस महज आयोजन नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और हाथों में कॉपी-कलम देखकर आत्मसंतोष मिलता है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, राजेंद्र राणा, रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, गोपाल यादव, दीपक पांडे, सुनील बंबईया, हीरा यादव, रामप्रवेश सिंह, अभिषेक कुमार, श्याम किशोर मिश्रा, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, यशराज सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *