लाटा परिवार की पहल पर निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर शुरू, करीब 300 पंजीकरण; जांच के बाद 125 लाभार्थी चिन्हित
आर.के. जोशी
नोहर। पूर्णमल लाटा चैरिटेबल ट्रस्ट, महावीर सेवा सदन कोलकाता एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्रहलाद दत लाटा, डॉ. एस.एस. प्रभाकर, सुमित चाचाण, डॉ. भरत ओला, डॉ. सुभाष गोदारा एवं मुरारी लाल सहित अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्मृतिशेष पूर्णमल लाटा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लाटा परिवार की ओर से आयोजित यह दूसरा शिविर है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान घीसाराम सहारण, रामप्रताप, पन्नालाल, प्रताप ठकरवाल, रोहितास, मंगतुराम, सुभाष, भादरराम, डालचंद, कृष्णलाल, सुनील एवं भूपराम सहारण सहित अनेक लोगों ने प्रहलाद दत लाटा का साफा पहनाकर स्वागत किया।
फुट कैलिपर्स से कृत्रिम हाथ-पैर तक, सब कुछ निःशुल्क
डॉ. एस.एस. प्रभाकर ने बताया कि इस सेवा अभियान के तहत जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार फुट कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर एवं अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहारा उपलब्ध कराना है।
डॉ. भरत ओला ने कहा कि दुनिया में धनवान लोगों की कमी नहीं है, लेकिन सेवा का जज्बा रखने वाले लाटाजी जैसे लोग विरले हैं। उनकी उदारता और सेवा भावना से ऐसे आयोजन संभव होते हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचता है।
300 पंजीकरण, जांच के बाद 125 लाभार्थी चिन्हित
सुमित चाचाण ने कहा कि यह आयोजन केवल एक शिविर नहीं, बल्कि संवेदना को सेवा में बदलने का संकल्प है। वहीं प्रहलाद दत लाटा ने बताया कि शिविर के लिए करीब 300 लोगों का पंजीकरण हुआ है। जांच के बाद करीब 125 लाभार्थियों को चिन्हित किया जा चुका है, जबकि शेष लोगों की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। कृष्ण लाल सहारण ने लाटा परिवार की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, खेल एवं पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। प्रदीप लाटा ने नोहर रिलीफ सोसायटी के अभिनव सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में जयदेव इंदौरिया, रेखा लाटा, प्रदीप पुरोहित, भीष्म कौशिक सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर नोहर रिलीफ सोसायटी, महावीर सेवा सदन कोलकाता, ओम चौधरी, कमल चाचाण, मोन्टी चाचाण, पटेल बंसल, दर्शन, संजय, पंकज चौटिया, सीताराम, तरुण पुरोहित, ढाणी सहारण सहित नोहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लाटा परिवार की ओर से श्रीमती प्रतिज्ञा लाटा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रदीप पुरोहित एवं कृष्णलाल सहारण ने संयुक्त रूप से किया।











Leave a Reply