श्रावणी मेला: गयाजी स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान

Spread the love

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 139 पर देने का आग्रह

पी. के. गुप्ता

गया। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने गया रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर भीड़ को सुव्यवस्थित बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुशासन बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान लाउड हेलर और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से यात्रियों को महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश भी दिए गए। आरपीएफ ने श्रद्धालुओं को चेताया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाने-पीने का सामान स्वीकार न करें, क्योंकि उसमें नशीला पदार्थ मिलाया जा सकता है। इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या रेल हेल्पलाइन 139 पर दें। आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने यात्रियों से सतर्क, सजग और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए सुरक्षित यात्रा करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *