*नोहर के मूंदड़ा परिवार द्वारा करवाई जा रही है कथा*
आर. के. जोशी
नोहर। पवित्र पुरुषोत्तम मास में गंगा तट पर श्री मद्भभागवत कथा का आयोजन राजेन्द्र मूंदडा, पवन मूंदडा परिवार नोहर द्वारा किया जा रहा है। श्री महाराज ने शोभायात्रा के पश्चात कथा का वाचन प्रारम्भ करते हुए बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रन्थ का पाठ नही है बल्कि जीवन को दिशा देने वाला अमृत है। यह मानव मात्र को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और प्रेम का मार्ग दिखाती है।
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के माध्यम से जीवन का सत्य समझाती है, मन को शांति, श्रद्धा, और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। अहंकार, क्रोध और मोह को कम कर आत्मा को निर्मल बनाती है। परिवार और समाज में प्रेम, करुणा का संस्कार बढाती है। जहाँ भागवत कथा होती है वहाँ दिव्यता और मंगल का वास होता है ,जहाँ भागवत है वहाँ भगवान है जहाँ भगवान है वहाँ शांति प्रेम कल्याण है। प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल सैकडों स्त्री पुरुष कथा का श्रवण कर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।
कथा के चतुर्थ दिवस महाराज की आज्ञा व मार्गदर्शन में कथा का श्रवण करने वाले सैंकडो भक्तों ने वानप्रस्थ आश्रम के बाहर गंगा घाट की सफाई कर समाजिकता, स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश दिया। मूंदडा परिवार द्वारा आवास चायपान भोजन आदि की शानदार व्यवस्था कर उदारता का परिचय दिया है। इस धार्मिक आयोजन में भारत के विभिन्न प्रांतो ,शहरों से भागवत प्रेमी आयोजकों के आमंत्रण पर पहुंचे है।












Leave a Reply