एनसीसी चयन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह, 50 कैडेट्स का हुआ चयन

Spread the love

पी.के.गुप्ता

गयाजी। आर्मी पब्लिक स्कूल ओटीए परिसर में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। यह चयन प्रक्रिया 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान सीएचएम राकेश कुमार, हवलदार जितेन्द्र एवं नायक श्रवण की देखरेख में पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 25 छात्र एवं 25 छात्राएं शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों में एनसीसी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। स्कूल प्राचार्य जगन्नाथ बहेरा एवं एनसीसी अधिकारियों ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *