राज्य मंत्री स्तर पर एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

Spread the love

ए. गुप्ता

हरिद्वार। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा आराधना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और उनकी कार्यशैली पारदर्शी, जनहितकारी एवं परिणाममुखी रही है। सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति सदैव गरीब, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे जनता की सेवा एवं प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन, रोजगार एवं विकास को नई गति मिली है, जिससे उत्तराखंड एक सशक्त राज्य के रूप में उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *