प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन का “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार” सम्मान, भाजपा नेताओं ने बताया भारत का गौरव

Spread the love

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा बोले – विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री का सम्मान हर भारतीय का सम्मान

पी.के.गुप्ता

गयाजी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन द्वारा “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार – कमांडर ग्रैंड क्रॉस” सम्मान दिए जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताते हुए इसे पूरे देश और 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा आत्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद एवं अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और आज पूरा विश्व भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक शक्ति तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान कर रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली के कारण भारत ने विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत अब वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कुछ पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता पर सवाल उठाने के प्रयास की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे अनर्गल प्रश्न पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान प्रत्येक भारतीय का सम्मान है और देश की जनता उनके नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *