वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर : रंजन प्रकाश

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

अमित कुमार

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण व सेवा समिति की ओर से पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से शिवालिक नगर स्थित एक होटल में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके योगदान और अनुभवों को नमन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख रंजन प्रकाश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अनिल चौहान उपस्थित रहे। शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। समिति के अध्यक्ष ब्रज प्रकाश गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जीवन के प्रत्येक चरण में उन्हें सम्मान, सुरक्षा और गरिमा मिलनी चाहिए। समिति के संरक्षक मंडल के कुंवर पाल सिंह चौहान, विजय कुमार गोयल और अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव ललिता सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार चौहान, हरकेश सिंह चौहान, उपेंद्र कुमार शर्मा, नागेन्द्र कुमार चौहान, हरपाल शर्मा, अनिल कुमार रस्तोगी, बालेश कुमार गुप्ता, सेवाराम कपिल और टी.के. वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *