एस. गुप्ता
हरिद्वार। कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल आज झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम छोटी झबरेड़ी खुदा व बड़ी झबरेड़ा कला में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उपाध्यक्ष *प्राइमरी स्कूल, छोटी झबरेड़ी खुर्द* पहुंचें और उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों से जनसंवाद कर पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास व शौचालय योजना से जुड़ी समस्याएं सुनी।
संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे। श्री कर्णवाल *प्रधान के आवास, बड़ी झबरेड़ा कला* पहुंचें। यहां वे क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा जनता की शिकायतों का संज्ञान लिया। सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। कर्णवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रत्येक गांव तक शासन की योजनाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जनसंवाद कार्यक्रमों से जमीनी हकीकत का पता चलता है और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आती है।” कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रुड़की/नारसन, जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा मण्डल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।












Leave a Reply