विश्व सेवा दिवस पर लायंस क्लब ने कुष्ठ आश्रम में बांटी राहत सामग्री

Spread the love

जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, तेल, अनाज, दवाइयां सहित आवश्यक सामग्री वितरित

अमित गुप्ता

हरिद्वार। विश्व सेवा दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार की ओर से सेवा एवं समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद एवं आश्रित परिवारों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। क्लब सदस्यों ने परिवारों को चावल, दाल, तेल, अनाज, दवाइयां सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया। इस अवसर पर जिला कैबिनेट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी अजय गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब रानीपुर हरिद्वार सेवा कार्यों को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखता, बल्कि निरंतर जनसेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर के माध्यम से भी जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से एक स्वास्थ्य सेवा हॉल का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस हॉल में समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। अजय गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन संदीप धवन, अध्यक्ष लायन अनुज गर्ग, सचिव लायन रितेश अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन लायन अजय गोयल, लायन प्रदीप चौधरी, अनुराग गुप्ता, अवनीश गोयल, रचित अग्रवाल, बीबीआर गांधी, ध्रुव जिंदल, मनीष गुप्ता सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने कहा कि सेवा ही मानवता है और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सेवा कार्यों का वास्तविक उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *