आर. के. जोशी
नोहर। समाजसेवा की प्रेरणादायक पहल करते हुए इरडकी बस स्टैंड पर आम जन की सुविधा के लिए वाटर कूलर ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। यह नेक कार्य स्वर्गीय बनवारी लाल स्वामी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र ललित स्वामी द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान ललित स्वामी ने विधिवत रूप से इस जनहितकारी सुविधा का शुभारंभ किया। इस पहल से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे गर्मी के मौसम में विशेष राहत मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बनवारी लाल स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया और ललित स्वामी के इस सेवा कार्य की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और दूसरों को भी सेवा भाव से आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य लोग भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में आगे आएंगे।











Leave a Reply