बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने किया जलाभिषेक

Spread the love

देश, समाज और विश्व कल्याण की कामना के साथ बाबा भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

पी.के.गुप्ता

गयाजी। पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजन-अर्चन के उपरांत डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा विश्वभर में प्रसिद्ध है और यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बनी रहे, इसके लिए भी बाबा बैद्यनाथ से विशेष आशीर्वाद मांगा गया। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *