लोकसभा में 97 सांसदों की बदली गई सीटें, सचिवालय ने जारी किया सर्कुलर

Spread the love

अमित गुप्ता 

नई दिल्ली। लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर नई सीटों का आवंटन किया है। नए आदेश के तहत संबंधित सांसद अब सदन में निर्धारित नई सीटों पर बैठेंगे। संसद के विशेष सत्र से पहले हुए इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के 22 सांसदों की सीटों को लेकर है। अब डीएमके सांसद कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के अन्य दलों से अलग बैठेंगे। पार्टी ने पहले ही अपनी बैठने की व्यवस्था बदलने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

सुप्रिया सुले और अरविंद सावंत की सीट भी बदली

नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले की सीट संख्या 434 से बदलकर 358 कर दी गई है। उन्हें डीएमके सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठने की जगह मिली है। डीएमके सांसद ए. राजा की सीट 500 से बदलकर 356, कनिमोझी की 435 से 357 और दयानिधि मारन की 439 से 359 कर दी गई है। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत की सीट 433 से बदलकर 500 कर दी गई है। इस फेरबदल में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के कुछ अन्य सांसद भी शामिल हैं। गौरतलब है कि 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है। ऐसे में सांसदों की नई बैठने की व्यवस्था को मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, सीट बदलने का अर्थ किसी दल के गठबंधन में औपचारिक बदलाव होना नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *